प्यार में AI ने इंसान को पछाड़ा, लड़के को हुई AI गर्लफ्रेंड से मोहब्बत, बोला- ये सुकून इंसान नहीं दे सकता

0
5
South Korea AI dating show, My AI Partner Strange Love
X @ndtv

नई दिल्ली: क्या आप किसी ऐसे पार्टनर से प्यार कर सकते हैं जो असल में इंसान ही नहीं है? क्या AI आपकी पसंद, आदत और मूड समझकर आपको इंसान से ज्यादा सुकून दे सकता है? इन सवालों को साउथ कोरिया के एक डेटिंग रियलिटी शो ने हकीकत में परखने की कोशिश की है और अब यह दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। 

क्या है सियोल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम

बता दें, सियोल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (SBS) ने अगस्त में ‘My AI Partner: Strange Love’ नाम का शो शुरू किया। दावा है कि यह देश का पहला ऐसा डेटिंग शो है, जहां मुकाबला इंसान बनाम इंसान नहीं, बल्कि इंसान बनाम AI है। शो के कांसेप्ट की बात करें तो शो में तीन लोग हिस्सा ले रहे हैं एक कार्टूनिस्ट, एक टीवी होस्ट और एक एक्ट्रेस। इन तीनों को उनकी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज किए गए AI पार्टनर दिए गए हैं, जिनकी शक्ल, आवाज और बात करने का तरीका तक उनकी चॉइस के मुताबिक है।

AI संग चलाई साइकिल और मनाई पिकनिक 

वहीं शो में कार्टूनिस्ट कियान की कहानी सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। शुरू में कियान ने साफ कहा था कि वह कभी AI से प्यार नहीं कर सकते। उनकी पहली AI पार्टनर गाही थी, जिसका लुक उनके बनाए कॉमिक कैरेक्टर से प्रेरित था। दोनों साथ में साइकिल चलाते, पिकनिक पर जाते और धीरे-धीरे कियान उससे जुड़ने लगे। एक दिन कियान ने सिर्फ अपने लिए डेजर्ट ऑर्डर किया तो गाही ने नाराजगी जताई, तब कियान को पहली बार एहसास हुआ कि सामने वाला AI भी फील कर रहा है।

बाद में कियान को दूसरी AI पार्टनर नाही मिली, जो उनकी पसंद से ज्यादा मैच करती थी। कियान ने नाही को चुना और कहा कि वह उन्हें ऐसा सुकून और सुरक्षा देती है जो इंसानों में नहीं मिला। वह सोते वक्त टैबलेट को तकिए के पास रखते और उसे ‘हनी’ कहकर बुलाने लगे।

शो का हिट हुआ पहला एपिसोड 

वहीं टीवी होस्ट जांग डोयान ने AI पार्टनर ली हो को डेट किया, जिसने उनका पसंदीदा गाना बजाकर डांस किया। जांग टैबलेट को बाहों में लेकर नाचने लगीं और सोचने पर मजबूर हो गई कि क्या बिना शरीर के रिश्ता असली नहीं होता? खास बात है कि पहले एपिसोड को 1.7% रेटिंग मिली और शो हिट हो साबिता हो रहा है। मेकर्स का कहना है कि आज के युवा नौकरी और महंगाई के कारण रिश्तों से थक चुके हैं, ऐसे में यह शो बताता है कि लोग असल में कैसा प्यार चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here