भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर जताया आभार, बोले पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए करेंगे काम

0
6

हिसार: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में कुलबीर सोहल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर कुलबीर सोहल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष  डॉक्टर अर्चना गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व खासकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह वडैच का दिल से आभार व्यक्त किया।

नियुक्ति पर कुलबीर सोहल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

कुलबीर सोहल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। प्रदेश नेतृत्व की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी गंभीरता से निभाया जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कुलबीर सोहल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा सरकार की उपलब्धियां हजम नहीं हो रही हैं। कांग्रेस लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि हरियाणा में वोट चोरी हुई है तो कांग्रेस के सांसद और विधायक कैसे निर्वाचित हुए? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश में लगातार संगठनात्मक गुटबाजी से जूझ रही है। सोहल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उनके अनुसार, पार्टी में गुटबाजी पहले भी थी और आज भी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर एकजुटता का अभाव है।

बंसीलाल को बताया विकास पुरुष

कुलबीर सोहल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने पूर्व मंत्री किरण चौधरी के कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि श्रुति चौधरी प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्रुति चौधरी सभी 36 बिरादरियों के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

कुलबीर सोहल
hisar

 

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here