दिल्ली में राहुल गांधी की महारैली से कारोबार पर मंडराया संकट, CTI ने जताई 2.5 लाख दुकानों के बंद रहने की आशंका

0
7

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की महारैली से पहले राजधानी के कारोबार पर असर को लेकर चिंता बढ़ गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र भेजकर व्यापारियों की आशंकाएं बताई हैं। CTI का कहना है कि रैली से दुकानें बंद रह सकती हैं और कारोबार प्रभावित होगा। CTI के मुताबिक, रामलीला मैदान के आसपास करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका है। मैदान से 10 किलोमीटर के दायरे में परिवहन व्यवस्था भी लगभग ठप रह सकती है। करीब 80 फीसदी कारोबार प्रभावित हो सकता है।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर रैली में आने वाले लोगों से बाजारों में खरीदारी करने और स्थानीय व्यापारियों की मदद करने की अपील की है। CTI ने अपील का स्वागत किया, लेकिन जमीनी हालात को अलग बताया। गोयल के अनुसार, रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में करीब तीन लाख दुकानें हैं। रैली को लेकर बने माहौल के कारण इनमें से लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। इससे ग्राहकों की आवाजाही और बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।

ट्रांसपोर्ट बंद होने से बढ़ेगी परेशानी

CTI ने परिवहन को कारोबार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बताया है। संगठन के मुताबिक, रैली के दिन मैदान के आसपास 10 किलोमीटर तक ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इससे दुकानों तक सामान पहुंचाने और बाजारों से माल भेजने में दिक्कत आ सकती है। लोडिंग-अनलोडिंग रुकने और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बाधित होने से सप्लाई पर भी असर पड़ेगा।

राहुल गांधी ने की खरीदारी की अपील

रैली से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली आने वाले लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने के साथ स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील की थी। दिवाली, छठ और भाई दूज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग छोटी दुकानों से सामान खरीदकर व्यापारियों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए-व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।’

राहुल गांधी ने दावा किया कि रैली से दुकानदारों को नुकसान नहीं होगा और बीजेपी डर के कारण अफवाहें फैला रही है। यह महारैली कथित चुनावी अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की जा रही है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here