चोरी की आठ बाइक और एक स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
6

मथुरा: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन कुमार (23) निवासी गांव बाजना, थाना हाईवे और मनीष कुमार (22) निवासी गांव फौजू आका, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात करीब 1:58 बजे कोतवाली पुलिस टीम बोहरे नगर में चौबे की बगीची के पास दक्षिणी दीवार की तरफ पीपल के पेड़ के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई।

आरोपियों से पूछताछ जारी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इन वाहनों की चोरी कहां-कहां से की थी और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

 

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here