अवैध शराब के खिलाफ थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 13 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी काबू

0
6

रतिया: अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर रतिया पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सागर पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर 14, रामनगर कॉलोनी, रतिया के रूप में हुई है।

गश्त के दौरान संदिग्ध युवक से शराब बरामद

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीन ने बताया कि 7 नवंबर को मुख्य सिपाही बाल किशन के नेतृत्व में पुलिस टीम कृष्ण गौशाला के पीछे गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह अचानक वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस टीम ने उसे रोककर कट्टे की जांच की तो उसमें से मालटा मार्का देसी शराब की 13 बोतलें बरामद हुईं।

आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज, आरोपी जमानत पर रिहा

उन्होंने बताया कि आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 230 दिनांक 07.11.2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 61-4-2020 में मामला दर्ज किया। आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here