वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर यातायात पुलिस फतेहाबाद का शिकंजा, कार का चालान कर मौके पर उतरवाई काली फिल्म

0
5

रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत यातायात पुलिस फतेहाबाद ने वाहनों के शीशों पर नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार का चालान किया तथा उसके शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही उतरवाया। यातायात पुलिस फतेहाबाद द्वारा रतिया में चेकिंग के दौरान कार  के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर नियमानुसार चालान किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने कार के शीशों से ब्लैक फिल्म उतरवाकर वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों की पालना करने की सख्त हिदायत दी।

अवैध ब्लैक फिल्म यातायात नियमों का उल्लंघन: पुलिस 

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के विरुद्ध काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। इससे वाहन के अंदर की दृश्यता प्रभावित होती है तथा सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

एसपी का आमजन से अपील: नियम अपनाएं, सुरक्षा सुनिश्चित करें 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सभी वाहन चालक अपने वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों का पालन करें तथा नियमों के विरुद्ध लगी ब्लैक फिल्म को स्वयं हटा लें। इसके अतिरिक्त वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

सड़क सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, अभियान जारी रहेगा 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का विशेष चेकिंग एवं चालान अभियान लगातार जारी रहेगा। फतेहाबाद पुलिस की अपील  वाहन के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म न लगाएं, यातायात नियम अपनाएं और सुरक्षित सफर को अपनी आदत बनाएं।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here