नई दिल्ली: इस दिवाली अगर आप अपने घर की लाइटिंग, रंगोली और आतिशबाजी का नजारा जमीन से नहीं बल्कि आसमान से देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। त्योहार के सीजन में ई-कॉमर्स साइट्स पर HD और 4K कैमरा ड्रोन पर भारी छूट मिल रही है। 2,000 रुपये से भी कम कीमत में शुरू होने वाले ये ड्रोन आपकी दिवाली फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। इन सस्ते ड्रोन में ऑटो-होवर, 360-डिग्री फ्लिप और डुअल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये पोर्टेबल और फोल्डेबल होते हैं, यानी इन्हें आप आसानी से जेब या बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं।
अगर आप थोड़ा प्रोफेशनल ड्रोन लेना चाहते हैं, तो Amazon पर कई अच्छे ऑप्शन हैं। एक GPS कैमरा ड्रोन 35% छूट के बाद 25,998 रुपये में मिल रहा है। इसमें 4K UHD कैमरा, Follow Me Mode, Waypoints Navigation और 360 डिग्री सराउंड जैसे फीचर्स हैं। GPS की वजह से ये खुद ही हवा में स्थिर रहता है। वहीं एक और मॉडल 54% छूट के बाद 30,632 रुपये में मिल रहा है। इसमें Sony IMX258 4K कैमरा, 2 बैटरियां और कुल 50 मिनट का फ्लाइट टाइम मिलता है। इसका FPV लाइव स्ट्रीम रेंज 500 मीटर तक है।
प्रीमियम कैटेगरी में ये हैं ऑप्शन
प्रीमियम कैटेगरी में 58% छूट के बाद 62,999 रुपये वाला ड्रोन है, जिसमें 48MP कैमरा, 20km तक लाइव वीडियो ट्रांसमिशन, वर्टिकल शूटिंग और नाइट विजन जैसे फीचर्स हैं। ये रील्स और शॉर्ट्स बनाने वालों के लिए बेस्ट है। इसके अलावा 45% छूट के बाद 54,999 रुपये में मिलने वाले ड्रोन में 540 डिग्री ऑब्सटैकल अवॉयडेंस, 20MP Sony सेंसर, 3-एक्सिस जिम्बल और 32 मिनट का फ्लाइट टाइम मिलता है।
ड्रोन खरीदने से पहले ये समझ लें कि GPS कैमरा ड्रोन फोटोग्राफी के लिए होते हैं, जबकि FPV ड्रोन रेसिंग और स्टंट के लिए होते हैं। 249 ग्राम से कम वजन वाले नैनो ड्रोन को उड़ाना सबसे आसान होता है और इन्हें ट्रैवल में ले जाना भी आसान है। खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बजट और बैटरी बैकअप जरूर चेक करें। दिवाली की रात ड्रोन उड़ाते समय भीड़ से दूर रहें और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।












