त्योहारों से पहले पुलिस का सुरक्षा चक्र, बाजारों में पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की होगी सघन जांच, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

0
6

नोएडा: आगामी त्योहारों को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जमीन पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना बिसरख क्षेत्र के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बाजारों में फुट पेट्रोलिंग  

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह तथा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संदिग्ध वाहनों की जांच और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश 

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोककर गहनता से जांचा जाए। बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि त्योहारों की खरीदारी के दौरान आम नागरिकों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

पीसीआर वाहनों को सक्रिय रखने और सतर्कता पर जोर

इसके साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता, सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया।संदेश साफ है त्योहारों की खुशियां रहें बरकरार, सुरक्षा के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस तैयार!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here