विधायकों की सेहत का सुरक्षा कवच, दिल्ली विधानसभा में शुरू हुई सालाना स्वास्थ्य जांच

0
5

नई दिल्ली: सेहत रहेगी दुरुस्त, तभी जनसेवा का संकल्प होगा मजबूत! जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उनकी पहल पर दिल्ली के सभी मौजूदा विधायकों के वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण अभियान का गुरुवार को कश्मीरी गेट स्थित संत परमानंद अस्पताल में आगाज हो गया। यह अभियान 19 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

पहले दिन अध्यक्ष समेत कई विधायकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ विधायक अजय महावर, सूर्य प्रकाश खत्री और संजीव झा ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन दस विधायकों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों के प्रभावी संचालन के लिए निवारक स्वास्थ्य देखभाल बेहद जरूरी है। समय रहते बीमारी की पहचान होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां निरंतर बनी रहती हैं, ऐसे में उनका स्वस्थ रहना भी जरूरी है।

उम्र की कोई बाध्यता नहीं, मौजूदा योजना के तहत ही परीक्षण

इस पहल की खास बात यह है कि इसमें उम्र की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। 40 वर्ष से कम आयु के विधायकों को भी वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण में शामिल किया गया है। सभी वर्तमान विधायक इस अभियान के दायरे में आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य परीक्षण दिल्ली सरकार की मौजूदा स्वास्थ्य योजना और निर्धारित नियमों के तहत ही कराया जा रहा है। इसमें कोई नई आर्थिक सुविधा अथवा विशेष अधिकार नहीं जोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here