भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रतिया में आयोजित कार्यक्रम में की सिरकत

0
6

रतिया: हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रतिया पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न गांवों से आए सरपंचों ने उनका बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से नजर आया।

राम-रमी की राम-राम कहकर कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि वह रतिया में सभी को ‘राम-रमी की राम-राम’ करने और उनका हालचाल जानने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच पहुंचकर उनसे मिलना तथा उनका स्नेह प्राप्त करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यकर्ताओं और सरपंचों में विशेष उत्साह

डॉ. अर्चना गुप्ता के रतिया पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न गांवों से पहुंचे सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही।

विधायक समेत कई पदाधिकारी और सरपंच मौजूद रहे  

इस अवसर पर रतिया विधायक सरदार जरनैल सिंह, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बलियाला, प्रदेश महामंत्री वेद फूला, तीर्थ गर्ग, अंकित सिंगला, सुखविंद्र सिंह गोयल, केवल कृष्ण मेहता, जोगिंद्र नन्दा, हैप्पी गुमान, बंटी सिंगला, मोहित शर्मा, यादव गर्ग, नवनीत गर्ग सहित दर्जनों गांवों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here