'प्रधानमंत्री मेरा फोन टैप करते हैं', राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, PM मोदी को दी वन-ऑन-वन डिबेट की चुनौती

0
7

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को आमने-सामने बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि उनके फोन में ऐसे सबूत हैं, जिनकी जानकारी मोदी को भी है। राहुल के मुताबिक, बहस में सच्चाई सामने आ जाएगी। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘सबूत यहीं हैं. इस फोन में हैं. प्रधानमंत्री को पता है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करते हैं।’ उन्होंने कहा कि वन-ऑन-वन डिबेट में सच्चाई सामने आ जाएगी।

राहुल गांधी पहले भी फोन टैपिंग का मुद्दा उठा चुके हैं। जुलाई 2021 में पेगासस जासूसी विवाद के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके सभी फोन टैप किए जा रहे हैं। 23 जुलाई को संसद परिसर में उन्होंने कहा था कि उनकी निगरानी हो रही है। तब राहुल ने दावा किया था कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी उन्हें फोन करके टैपिंग की जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा था कि उनके सुरक्षा कर्मियों को उनकी बातचीत की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। राहुल ने न्यायिक जांच की मांग की थी।

कैंब्रिज और अमेरिका में भी उठाया था मुद्दा

मार्च 2023 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में राहुल ने पेगासस का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उनके फोन में स्पाइवेयर था और कई अन्य नेताओं के फोन में भी इसका इस्तेमाल हुआ। उनके मुताबिक, खुफिया अधिकारियों ने उन्हें बातचीत के दौरान सावधान रहने की सलाह दी थी, क्योंकि बातें रिकॉर्ड की जा रही थीं। जून 2023 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी राहुल ने फोन टैपिंग की आशंका जताई। अपने आईफोन की ओर देखते हुए उन्होंने मजाक में ‘हैलो मिस्टर मोदी’ कहा था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्र-राज्य के लिए फोन टैप करना आसान है।

विदेशी मदद पर भी दी थी बहस की चुनौती

2 नवंबर 2026 को राहुल गांधी ने विदेशी मदद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दी थी। प्रधानमंत्री की ओर से विपक्ष पर विदेशी समर्थन से देश को अस्थिर करने के आरोप लगाए जाने के बाद राहुल ने पलटवार किया था। उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री विदेशी मदद से सत्ता में आए और उसी के सहारे पद पर बने हुए हैं। राहुल ने कहा था कि वह ‘किसी भी मंच पर, कभी भी’ बहस के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here