किराया नहीं, फिर भी इतना खर्चा? गोवा की Gen Z गर्ल ने बताया महीने का हिसाब, Video हुआ वायरल

0
5
Goa Woman rs 92000 Monthly Expense Video
Screen Grab Insta @chhavi.s._

नई दिल्ली: गोवा की रहने वाली छवि सोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह है उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो, जिसमें उन्होंने अपने एक महीने के पूरे खर्च का ब्यौरा सबके सामने रख दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। छवि का कहना है कि वो अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं, इसलिए किराए का कोई झंझट नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उनका मासिक खर्च काफी बड़ा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है गिफ्ट्स पर होने वाला खर्च। अकेले तोहफों पर ही उनके करीब 30 हजार रुपये महीने के निकल जाते हैं।

कहां-कहां गए पैसे?

अपने वीडियो में छवि ने एक-एक चीज पर हुए खर्च की जानकारी दी। उनके मुताबिक क्रेडिट कार्ड का बिल करीब 1740 रुपये आया, जबकि हेल्दी ग्रोसरी पर उन्होंने लगभग 5307 रुपये खर्च किए। बाहर खाने-पीने में उनका बिल करीब 9352 रुपये तक पहुंच गया। इसके साथ ही ब्लिंकिट के ऑर्डर पर भी करीब 6264 रुपये गए।

पेट्रोल के मद में महीने भर का खर्च लगभग 3780 रुपये रहा, वहीं ओटीटी सब्सक्रिप्शन पर करीब 900 रुपये चुकाने पड़े। शॉपिंग के नाम पर भी उनका करीब 4600 रुपये का खर्चा हुआ। इन सबके अलावा छवि ने बताया कि उन्होंने लगभग 30 हजार रुपये निवेश यानी इन्वेस्टमेंट में भी लगाए।

कुल मिलाकर कितना निकला खर्च?

इन सारे खर्चों को जोड़ने पर छवि का एक महीने का कुल बजट करीब 92 हजार रुपये तक पहुंच गया। यह वीडियो उन्होंने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यूजर्स ने पूछी सैलरी, तंज भी कसे 

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतने खर्च को देखते हुए उनकी सैलरी करीब 2 लाख रुपये महीना होनी चाहिए। इसके जवाब में छवि ने साफ किया कि वो खुद एक बिजनेसवुमेन हैं और उनकी हर महीने की कमाई अलग-अलग रहती है, इसलिए कोई फिक्स सैलरी नहीं है।

वहीं दूसरे एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में हनी सिंह के मशहूर गाने का हवाला देते हुए लिखा कि जितना पैसा एक महीने में उड़ता है, उतना तेल तो उनकी गाड़ी एक हफ्ते में भी नहीं खाती। एक और यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि गोवा में सामान्य सैलरी को देखते हुए इतना खर्च उठाना आसान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here