मनीला में पीएम मोदी का बड़ा कदम, ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास की रखी नींव

0
10

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में स्थित देश के सबसे पुरान गुरूद्वारे का दौरा किया। यहां उन्होंने गुरूद्वारा खालसा दीवान के पुननिर्माण कार्य की नींव रखने की रस्म में हिस्सा लिया। यह गुरूद्वारा एक सदी से भी ज्यादा पुराना है और भारत-फिलीपींस के सासंकृतिक रिश्तों की जीवंत मिसाल माना जाता है।

गुरुद्वारे में की कार सेवा, समुदाय से की मुलाकात

इस खास मौके पर फिलीपींस के सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इसको मोरेनो भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय और सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। गुरूद्वारे में पहुंचकर PM मोदी ने कहा कि वह यहां आकर खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गुरुद्वारे में ‘कार सेवा’ भी की। यह गुरुद्वारा मनीला में पंजाबी समुदाय की आस्था का बड़ा केंद्र है। इसे 1929 में उन पंजाबी परिवारों ने बनवाया था, जो भारत से मनीला आकर बस गए थे। फिलहाल इसका पुननिर्माण चल रहा है।

एक सदी पुराना है खालसा दीवान गुरुद्वारा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, खालसा दीवान गुरूद्वारा एक सदी से अधिक समय से भारत और फिलीपींस के बीच मजबूत सांसकृतिक और लोगों के आपसी रिश्तों का प्रतीक रहा है। मंत्रालय ने बताया कि इस गुरुद्वारे की स्थापना 1901 में हुई थी और 1903 में इसे औपचारिक रूप से संगठित किया गया। बाद में 1924 इसे खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि यह गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा होने का गौरव रखता है। यह मनीला में सिख और अन्य  समुदायों के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के कामों के जरिए महत्पूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यह गुरूद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के समाज के बीच एक मजबूत पुल की तरह काम करता रहेगा।

आसियान समिट के लिए मनीला पहुंचे हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मनीला पहुंचे थे। फिलीपींस 2026 के लिए आसियान की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरे का उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई और पूर्वी एशियाई देशों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करना है। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसमें 2026-2030 के लिए आसियान-भारत कार्य योजना भी शामिल है। नेता सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों का आकलन करेंगे और भविष्य के जुड़ाव पर चर्चा करेंगे।

क्या है आसियान?

आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं। भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया इसके संवाद साझेदार हैं। वहीं, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन नेताओं को क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का मंच देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here