रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने 11.13 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह उर्फ सरबू पुत्र तेजा सिंह, निवासी गांव नंगल, जिला फतेहाबाद व नछतर सिंह उर्फ सोनी पुत्र मिठु सिंह, निवासी बाहमणवाला, रतिया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ा, 11.13 ग्राम हेरोइन बरामद
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि 20 नवंबर को पुलिस टीम गांव नंगल में गश्त पर थी। वाल्मीकि मंदिर के पास एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर वापस मुड़ने लगा तो शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से 11.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 244, दिनांक 20.11.2026, धारा 21(बी), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए नछतर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Reported By: Rimpi Jindal












