नई दिल्ली: अमेरिका में शादी और रिश्तों को लेकर यंगस्टर्स की सोच पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में कपल्स शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे को समझने और रिश्ते को परखने को लेकर अहमियत दे रहे हैं. वहीं अब इसे को लेकर कुछ आंकड़े सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर सभी ध्यान अपने ओर खींच रहे है. बता दें, सामने आए हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में करीब तीन-चौथाई शादियां ऐसे रिश्तों के बाद हो रही हैं, जिनमें कपल पहले रोमांटिक रिलेशनशिप या लिव-इन में रह चुके होते हैं.
रिपोर्ट में क्या आया सामने
प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण में अमेरिकी युवाओं के रिश्तों और शादी से जुड़ी कई अहम बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के करीब 77 फीसदी लोगों ने बताया कि वे शादी से पहले कम से कम एक पार्टनर के साथ रह चुके हैं. वहीं, लगभग एक-तिहाई लोगों ने जीवन में दो या उससे ज्यादा पार्टनर्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का एक्सपीरिएंस शेयर किया है.
लिव-इन के बाद कितनों ने की शादी?
इतना ही नहीं आंकड़ों के मुताबिक, शादी से पहले साथ रहने वाले ज्यादातर कपल्स में से करीब 65 फीसदी बाद में विवाह के बंधन में बंधे और लगभग 35 फीसदी रिश्ते शादी तक नहीं पहुंच पाए. यानी बड़ी संख्या में लोग पहले साथ रहकर रिश्ते की समझ विकसित करते हैं और उसके बाद शादी का फैसला लेते हैं. बता दें, शिक्षा का भी इस फैसले पर असर दिखाई देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैचलर डिग्री या उससे अधिक शिक्षा हासिल करने वाले लोगों में लिव-इन के बाद उसी पार्टनर से शादी करने की संभावना करीब 77 फीसदी है.
सामने आया करीब 9 हजार लोगों का डेटा
इस रिपोर्ट के लिए प्यू रिसर्च सेंटर ने नया सर्वे करने के बजाय अमेरिकी सरकार के पुराने आधिकारिक आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसके लिए ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के नेशनल लॉन्गिट्यूडनल सर्वे ऑफ यूथ में शामिल करीब 9 हजार लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया गया. ये लोग 1980 से 1984 के बीच पैदा हुए थे और शोधकर्ताओं ने लंबे समय तक उनके जीवन से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन किया है.
शादी से क्यों दूरी बना रहे युवा?
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अमेरिका में युवाओं के बीच शादी को टालने या उससे दूर रहने के पीछे कई कारण हैं. इसमें करियर पर फोकस, महंगाई, आर्थिक अस्थिरता और व्यक्तिगत आजादी को जैसी वजहें शामिल है. वहीं घटती शादी दर और जन्म दर को लेकर अमेरिका में चिंता भी बढ़ रही है. कुल मिलाकर, अमेरिका में शादी अब कई युवाओं के लिए रिश्ते की शुरुआत नहीं, बल्कि लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद लिया जाने वाला फैसला बनती जा रही है.












