ईरान के बाद कौन है अमेरिका का अगला टारगेट? प्रेसिडेंट ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कर दिया खुला ऐलान

0
10
US President
US President

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले का असर पूरे मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप के बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन पहले ईरान को खत्म करना चाहता है, उसके बाद क्यूबा पर ध्यान दिया जाएगा. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में इंटर मियामी सीएफ के एमएलएस चैंपियन जश्न के दौरान दिया गया. उन्होंने ईरान के साथ चल रही लड़ाई को सबसे जरूरी बताया और कहा कि हम पहले इसे खत्म करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि यह केवल कुछ ही समय की बात है, इसके बाद क्यूबा पर ध्यान दिया जाएगा. 

ईरान के सैन्य क्षमता पर ट्रंप का हमला

प्रेसिडेंट ट्रंप ने क्यूबा को लेकर कहा कि हवाना वाशिंगटन से बातचीत के लिए उत्सुक है. उन्होंने कहा कि हम आपको वापस चाहते हैं. हम आपको खोना नहीं चाहते. साथ ही ट्रंप ने ईरान युद्ध में तेज प्रगति का दावा किया और कहा कि अमेरिकी और इजरायल सेना दुश्मन को तय समय से पहले खत्म कर रही है.

उन्होंने अपने देश के सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री अपने शानदार इजरायली पार्टनर्स के साथ दुश्मन को पूरी तरह तबाह कर रही है. इतना ही नहीं उन्होंने ईरान के सैन्य क्षमता पर भी हमला बोला. ट्रंप ने कहा कि उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है. कोई एयर डिफेंस नहीं है और उनकी नेवी तबाह हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीन दिनों में 24 जहाजों को नष्ट करने का दावा किया. 

ईरान को दी चेतावनी 

ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता अब युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि ईरानी नेता फोन कर रहे हैं. वह पूछ रहें हैं कि हम डील कैसे करें? जिसपर हमने जवाब दे दिया है कि आप थोड़ी देर कर रहे हैं. उन्होंने ईरानी डिप्लोमैट्स से अपने देश के राजनीतिक भविष्य को नया रूप देने की सलाह दी है. ट्रंप ने कहा कि जो सहयोग करेंगे, वे नए और बेहतर ईरान बनाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन अगर लगातार संघर्ष हुए तो उसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं.

उन्होंने दावा किया कि युद्ध के बाद भी ग्लोबल बाजार काफी स्थिर है. उन्होंने संकेत दिया कि एनर्जी बाजारों पर दबाव कम करने के लिए जल्द नए उपाय घोषित हो सकते हैं. अभी व्हाइट हाउस का मुख्य फोकस ईरान युद्ध पर है. ट्रंप ने हिंट दिया है कि युद्ध खत्म होने के बाद ध्यान जल्दी क्यूबा पर जाएगा. यह अमेरिकी विदेश नीति में बड़ा बदलाव दिखाता है.  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here