भारत में इस इलेक्ट्रिक कार ने मचाई धूम, 70% बाजार पर जमाया कब्जा

भारतीय लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में बीएमडब्ल्यू ने 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल कर ली है. कंपनी की इस असाधारण सफलता के पीछे iX1 मॉडल का मुख्य हाथ है, जिसने बिक्री में रिकॉर्ड इजाफा कर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है.

0
5
BMW iX1 EV India
BMW iX1 EV India

नई दिल्ली: भारत की सड़कों पर लग्जरी और तकनीक का एक नया अध्याय शुरू हो गया है. मर्सिडीज-बेंज भले ही कुल लग्जरी बाजार में आगे हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया का सिक्का चल रहा है. साल 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली है कि अब बेची जाने वाली हर चौथी कार इलेक्ट्रिक है. यह बदलाव भारतीय ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

बीएमडब्ल्यू ने इस साल जनवरी से मार्च के बीच कुल 1,185 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर 83 प्रतिशत की शानदार सालाना वृद्धि दर्ज की है. हरदीप सिंह बरार के अनुसार. वर्ष 2025 में उनकी हिस्सेदारी 60 प्रतिशत थी जो अब 70 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. इस अभूतपूर्व वृद्धि ने क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. वर्तमान में कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में iX1. i5 और मिनी कंट्रीमैन जैसे दमदार मॉडल्स शामिल हैं जो ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं.

BMW iX1 का जादुई प्रदर्शन 

बीएमडब्ल्यू की इस विशाल जीत का श्रेय मुख्य रूप से iX1 लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल को जाता है. पहली तिमाही में हुई कुल इलेक्ट्रिक बिक्री में अकेले इस मॉडल का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक रहा है. ₹51.40 लाख की आकर्षक शुरुआती कीमत ने इसे उन खरीदारों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प बना दिया है जो पहली बार लग्जरी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रख रहे हैं. इसकी शानदार बनावट और किफायती लग्जरी ने इसे बाजार में एक अपराजेय स्थिति प्रदान की है.

तकनीकी विशेषता और परफॉर्मेंस 

तकनीकी रूप से BMW iX1 एक आधुनिक पावरहाउस है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 204hp की शक्ति और 250Nm का टॉर्क पैदा करती है, जो इसे मात्र 8.6 सेकंड में 100 किमी/घंटा की गति तक पहुंचा देती है. इसमें लगी 66.4kWh की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 531 किलोमीटर की लंबी रेंज प्रदान करती है. फास्ट चार्जिंग की बेहतरीन सुविधा के साथ यह कार लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी काफी सुविधाजनक और पूरी तरह भरोसेमंद साबित हो रही है. 

केबिन और बाहरी बनावट के फीचर्स 

इस एसयूवी के अंदर जाते ही आपको भविष्य की तकनीक का अहसास होता है. इसमें 10.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और बीएमडब्ल्यू का सिग्नेचर कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है. एम-स्पोर्ट पैकेज के साथ आने वाली इस कार में 12 स्पीकर्स वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. बाहर से देखने पर इसके 18-इंच एम अलॉय व्हील्स और एडेप्टिव एलईडी हेडलाइट्स इसे एक आक्रामक और बहुत ही प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं.

सुरक्षा और ग्राहकों का भरोसा 

सुरक्षा के मोर्चे पर बीएमडब्ल्यू ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें आठ एयरबैग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सड़कों पर और भी सुरक्षित बनाते हैं. ग्राहकों की चिंताओं को कम करने के लिए कंपनी बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की लंबी वारंटी दे रही है. साथ ही 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा ग्राहकों के ब्रांड के प्रति भरोसे को और भी अधिक मजबूत करती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here