गुजरात में कांग्रेस का सियासी संकट गहराया, राज्यसभा में नहीं रहेगा कोई प्रतिनिधि

0
6
Congress Political Crisis Deepens in Gujarat No Representative Left in the Rajya Sabha
X: @INCIndia

गांधी नगर: जैसे-जैसे देशभर में एक के बाद एक भाजपा की सरकार बनती जा रही है. ये कांग्रेस पार्टी के लिए एक चिंता का विषय दिखाई देने लगा है. हाल ही में गुजरात एक ऐसी ही खबर सामने आया है जहां धीरे-धीरे घटते उसके जनाधार के साथ, राज्यसभा में भी कांग्रेस पार्टी का वजूद सिमटता जा रहा है. बता दें, गुजरात में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल, जो कांग्रेस के गुजरात से एकमात्र सांसद भी है. उनका कार्यकाल 21 जून को खत्म होने जा रहा है. इसी के साथ ऐसा पहली बार होने वाला है गुजरात से कांग्रेस पार्टी एक भी सांसद देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में मौजूद नहीं होगा.

चार सीटों के लिए होंगे आगामी चुनाव 

हालांकि गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 18 जून को आगामी चुनाव कराए जाएंगे। बात दें, गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्यीय है, जिसमें भाजपा के सबसे अधिक यानी 162 विधायक, कांग्रेस के 12 विधायक और आम आदमी पार्टी के मात्र 5 विधायक शामिल हैं. इसके आवला समाजवादी पार्टी का 1 और निर्दलीय के 2 विधायक है. यहीं वजह है कि गुजरता में धीरे-धीरे कांग्रेस का वजूद मिटता नजर आ रहा है. 

बहुमत से हासिल की जीत 

अगर  गुजरात विधानसभा के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. यहीं वजह है कि राज्यसभा की खाली होने वाली 4 सीटों को लेकर भी, चुनाव से पहले ही भाजपा की जीत तय मानी जा रही है. हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई भी ठोस आंकड़े सामने नहीं आए हैं. 

कब होगी पर्चा भरने की लास्ट डेट? 

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 जून से ही राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। वहीं 8 जून को पर्चा भरने की लास्ट डेट डेट होगी और 9 जून नामांकन पत्रों की जांच जाएगी. इसके साथ ही ECI द्वारा ये भी जानकारी दी गई है कि जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते है वो 11 जून तक ले सकेंगे.

इसके साथ ही 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक  गुजरात विधानसभा परिसर में मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं 20 जून तक राज्यसभा चुनाव की ये प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी.

राज्यसभा की कुल कितनी सीटें 

बता दें, गुजरात में राज्यसभा की कुल 11 सीटें है, जिसमें से 10 भाजपा के राज्यसभा सांसद की है और एक कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल की. लेकिन 21 जून मौजूदा सांसद शक्तिसिंह गोहिल कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही तीन अन्य मौजूदा सांसद नरहरि अमीन, रमीला बारा और राम मोकारिया का ही कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here