NEET UG Re-Exam पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों को किया अलर्ट

0
11
NEET UG 2026 Re-Exam, Paper Leak Rumours
AI generated

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक दावा प्रश्नपत्र लीक होने का किया गया था. बता दें, इन अफवाहों को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक बयान जारी कर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

लोगों को की जा रही ठगने की कोशिश 

एनटीए ने साफ शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया, टेलीग्राम चैनलों और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे पेपर लीक के दावे पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं. एजेंसी के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व और संगठित गिरोह छात्रों की चिंता और परीक्षा के दबाव का फायदा उठाकर उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी 

एजेंसी का कहना है कि ऐसे लोग फर्जी प्रश्नपत्र और गलत जानकारी बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश करते हैं. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. एनटीए ने यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ऐसे भ्रामक कंटेंट की लगातार निगरानी कर रही है. जिन अकाउंट्स, चैनलों या प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की गलत जानकारी साझा की जा रही है, उनके खिलाफ संबंधित साइबर एजेंसियों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है. 

सख्त कार्रवाई की चेतावनी 

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि फर्जी पेपर लीक से जुड़ी सामग्री बनाना, साझा करना या आगे भेजना कानूनन अपराध है. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों को सलाह देते हुए एनटीए ने कहा है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति, वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें. अगर यदि परीक्षा का प्रश्नपत्र या विशेष सामग्री देने का दावा करता है, तो उससे दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार का भुगतान न करें.

एनटीए ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपनी पढ़ाई और तैयारी पर फोकस करें. परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here