फीफा 2026 एंथम में नोरा फतेही का जलवा, ‘सीर सीर’ ने 24 घंटे में बटोरे 20 मिलियन व्यूज

0
5
Nora Fatehi shines FIFA 2026 anthem Sir Sir garners 20 million views 24 hours
Instagram: @norafatehi

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल स्टार बन चुकी नोरा फतेही इन दिनों एक खास वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें, नोरा के फीफा वर्ल्ड कप 2026 एंथम ‘सीर सीर’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. इस गाने पर दर्शकों का इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला रहा कि महज 24 घंटों के अंदर ही इसने यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए है. इसी के साथ यह एथम फीफा के टॉप एंड पॉपुलर सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो गया है. 

किसने किया क्रिएट 

बता दें, इस गाने को म्यूजिक प्रोडूसर संजॉय और फ्रेंच सीजर वेजड्रीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है. वहीं रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है, जहां दुनिया भर के म्यूजिक लवर्स ने गाने के म्यूजिक, विजुअल्स और एनर्जी की जमकर तारीफ की है. यही वजह है कि बेहद कम समय में इस गाने को करोड़ों लोग देख और सुन चुके है. 

नोरा ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

वहीं गाने की पॉपुलैरिटी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नोरा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है. उन्होंने बताया कि ‘सीर सीर’ के जरिए अलग-अलग कल्चर और म्यूजिक को एक साथ जोड़ने की कोशिश की गई है. इसके साथ ही नोरा ने कहा कि यह गाना उनकी जर्नी को दिखता है, जिसमें उनकी मोरक्कन और कनाडा की आइडेंटिटी के साथ इंडिया और साउथ एशिया से मिला प्यार भी शामिल है.

भारतीय कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका 

नोरा ने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट को खास बनाने में इंडियन टीम का बड़ा भी बड़ा कंट्रीब्यूशन रहा है. कोरियोग्राफी से लेकर डांसर्स और स्टाइलिंग तक, कई इंडियन आर्टिस्ट्स ने इस गाने को शानदार बनाने के लिए काफी मेहनत की है. खास बात है कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे ग्लोबल प्लेटफार्म पर इंडियन टैलेंट का रिप्रेजेंट होना वाकई एक गर्व की बात है. वहीं गाने को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here