RRB Group D Exam 2026: 3 अगस्त से शुरू होगी CBT परीक्षा, जानें कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

0
6
RRB Group D Exam 2026: CBT to begin on August 3
RRB Group D Exam 2026: CBT to begin on August 3

नई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा (CEN 09/2025) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा और 21 अगस्त 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा.

आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जरूरी निर्देश 

वहीं जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी समय-समय पर देखते रहें. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी और मार्च 2026 के दौरान पूरी की गई थी. अब परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट सकते हैं. 

कैसी मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी 

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी. यह स्लिप परीक्षा शुरू होने से करीब 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में निर्धारित किया गया है. इसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा. प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे. बता दें, सिटी स्लिप पहले जारी करने का उद्देश्य उम्मीदवारों को यात्रा और ठहरने की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय देना है. 

कई चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी. यह परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे.

सीबीटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के तहत फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा और अंत में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए केवल आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here