पुणे में 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, 4 नाबालिग हिरासत में

0
7
17 year old boy brutally murdered in Pune old enmity suspected 4 minors detained
17 year old boy brutally murdered in Pune old enmity suspected 4 minors detained

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे के कात्रज इलाके में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को सात से आठ लोगों के एक समूह ने अंजाम दिया. मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

कब हुई घटना 

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे कात्रज झील के पास स्थित एक होटल के बाहर हुई. मृतक अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल फोन ठीक कराने गया था. इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. जब उसने वहां से भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसका पीछा किया और हंसिया, लोहे की रॉड तथा अन्य धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में किशोर के सिर, चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने की पूछताछ 

भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था. पुलिस का मानना है कि उसी पुरानी दुश्मनी के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं और चार नाबालिग संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले भी आरोपियों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला और पीड़ित के परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मृतक के मित्र की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here