‘रामायण’ के राक्षसों का मेकओवर! ट्रोलिंग के बाद बदले VFX, पहले और अब के सीन हुए वायरल

0
12
Ramayana Trailer
Ramayana Trailer

नई दिल्ली: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. कुछ महीने पहले आए टीजर को विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और राक्षसों के लुक को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. कई लोगों का मानना था कि राक्षसों का डिजाइन जरूरत से ज्यादा आर्टिफिशियल और एआई जनरेटेड जैसा लग रहा था. अब ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों का कहना है कि मेकर्स ने फीडबैक को गंभीरता से लिया है और विजुअल्स में कई अहम बदलाव किए हैं.

ट्रोलिंग के बाद VFX में दिखा बड़ा बदलाव

टीजर की आलोचना के बाद ट्रेलर में विजुअल इफेक्ट्स पर अधिक मेहनत दिखाई दे रही है. इस बार राक्षसों के लुक को पहले की तुलना में ज्यादा वास्तविक और संतुलित बनाया गया है. भारी एनिमेशन के बजाय प्राकृतिक विजुअल्स पर जोर दिया गया है, जिससे किरदार पहले से अधिक प्रभावशाली नजर आ रहे हैं.

इसके अलावा कई दृश्यों की कलर ग्रेडिंग में भी बदलाव किया गया है. पहले जहां कुछ सीन में पीले रंग का प्रभाव अधिक दिखाई देता था, वहीं ट्रेलर में उसे कम कर अधिक नैचुरल टोन देने की कोशिश की गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले और अब के सीन

ट्रेलर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर टीजर और ट्रेलर के स्क्रीनशॉट्स की तुलना तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स दोनों लुक्स का कोलाज शेयर कर बता रहे हैं कि राक्षसों के चेहरे, शरीर और पूरे डिजाइन में काफी सुधार किया गया है.

अब राक्षसों को अधिक मानवीय स्पर्श देने की कोशिश की गई है. विशाल शरीर, बेहतर कॉस्ट्यूम और चेहरे की डिटेलिंग के कारण उनका लुक पहले की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है.

रिलीज से पहले बढ़ी उम्मीदें

‘रामायण’ के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मेकर्स ने दर्शकों की राय को गंभीरता से लिया है. यदि फिल्म में इसी स्तर की गुणवत्ता बरकरार रहती है, तो यह बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव साबित हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here