निरहुआ के सामने आम्रपाली दुबे ने रखी अपनी बड़ी ख्वाहिश, बयान हुआ वायरल

0
6
Viral Promo,
Insta / @dineshlalyadav_fanv_club

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक प्रोमो है. प्रोमो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा फैसला साझा किया, जिसने उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया. उनके बयान के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

प्रोमो में जाहिर की मां बनने की इच्छा

शो के नए प्रोमो में आम्रपाली दुबे मंदिर में पूजा करने के बाद अपने परिवार और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के सामने अपनी बात रखती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हैं और वह मां बनना चाहती हैं.

उनकी यह बात सुनते ही परिवार के सदस्य कुछ पल के लिए चुप हो जाते हैं. प्रोमो में माहौल भावुक हो जाता है और सभी उनके फैसले को लेकर सोच में पड़ जाते हैं.

निरहुआ ने कही यह बात

आम्रपाली की बात सुनकर निरहुआ कहते हैं कि यह फैसला आसान नहीं होगा. इस पर आम्रपाली स्वीकार करती हैं कि किसी बच्चे की अकेले परवरिश करना बेहद मुश्किल होता है. बातचीत के दौरान वह यह भी कहती हैं कि उनके घर में हमेशा शादी की ही बात होती है. इस पर निरहुआ मुस्कुराते हुए पूछते हैं कि फिर वह शादी क्यों नहीं कर लेतीं. यह सुनकर आम्रपाली कुछ पल के लिए हैरान रह जाती हैं.

सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे आम्रपाली के निजी फैसले से जोड़ रहे हैं, जबकि कई दर्शकों का मानना है कि यह शो का हिस्सा है और पूरी सच्चाई एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

आज से शुरू होगा ‘भोजपुरी बवाल’

‘भोजपुरी बवाल’ एक नया भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, जिसकी शुरुआत 2 अगस्त 2026 यानी की आज से होगी. शो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, काजल राघवानी समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here