कर्नाटक राजनीति में आज बड़ा दिन, कैबिनेट विस्तार के साथ 20 नए चेहरों को मिल सकता है मौका

0
13
DK Shivakumar cabinet
DK Shivakumar cabinet

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में सोमवार का दिन अहम माना जा रहा है. लंबे समय से चर्चा में चल रहे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार तस्वीर साफ होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान की अंतिम मंजूरी के बाद आज नए मंत्रियों के नामों का ऐलान किया जाएगा और शाम को शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होने की संभावना है.

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है. बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सुबह करीब 10 बजे 20 नए मंत्रियों की सूची जारी कर सकती है. इसके बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस सूची को औपचारिक मंजूरी के लिए राज्यपाल थावर चंद गहलोत के पास भेजेंगे.

इन नेताओं को मिल सकती है जगह

सूत्रों के मुताबिक संभावित मंत्रियों में पोनन्ना, रिजवान अरशद, एसएस मल्लिकार्जुन, लक्ष्मण सावदी, यशवंतराय गौड़ा पाटिल, शरथ बाचेगौड़ा, शिवलिंग गौड़ा, चेलुवरयास्वामी, संतोष लाड, अजय सिंह, नयना मोतम्मा, पुत्तरंगा शेट्टी, मनकल वैद्य, रघुमूर्ति, शिवराज तंगदगी, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा और नारायणस्वामी जैसे नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही अंतिम सूची स्पष्ट होगी.

शाम चार बजे हो सकता है शपथ ग्रहण

त्रों का कहना है कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम करीब 4 बजे आयोजित किया जा सकता है. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर रहा फोकस

 समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देते समय जातीय, सामाजिक, धार्मिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा है. पार्टी की कोशिश है कि राज्य के सभी प्रमुख वर्गों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिले.

20 पद अब भी थे खाली

डीके शिवकुमार ने 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. फिलहाल मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल में 14 मंत्री हैं, जबकि नियमों के अनुसार कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं. यानी अब तक 20 मंत्री पद खाली थे, जिन्हें भरने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here