दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर तेज, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
8
Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update

नई दिल्ली: अगस्त की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 8 अगस्त के बीच बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 4 अगस्त को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह, शाम तथा रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 8 अगस्त के बीच भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में 8 अगस्त तक बारिश का दौर बना रह सकता है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 4 से 6 अगस्त के दौरान बारिश होने के आसार हैं. बिहार में 5 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. झारखंड में 7 अगस्त तक और पश्चिम बंगाल में 4 से 9 अगस्त के बीच बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं, गरज और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है.

इन राज्यों में भी सक्रिय रहेगा मानसून

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में विशेष सावधानी की जरूरत है. वहीं, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में 6 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here