IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI और Cybersecurity का कोर्स , जानिए कब से करें आवेदन

0
6
IIT Delhi Launches New AI and Cybersecurity Course
IIT Delhi Launches New AI and Cybersecurity Course

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए IIT दिल्ली ने नया सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है. यह कोर्स सतत शिक्षा कार्यक्रम (CEP) के तहत लॉन्च किया गया है. इसका नाम साइबर सुरक्षा और AI में सर्टिफिकेट प्रोग्राम (Certificate Programme in Cybersecurity and AI) है. कोर्स को आधुनिक तकनीकों और इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IIT दिल्ली के इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. कार्यक्रम की पढ़ाई 14 नवंबर 2026 से शुरू होगी.

यह करीब 6 महीने का शॉर्ट-टर्म प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स है. इसमें AI और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े जरूरी कॉन्सेप्ट और तकनीकी जानकारी पर फोकस किया जाएगा.

कितनी है कोर्स की फीस?

इस प्रोग्राम की कुल फीस 1.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा फीस पर 18 फीसदी GST लागू होगा. यानी उम्मीदवार को टैक्स सहित कुल भुगतान करना होगा.

किसे मिलेगा एडमिशन?

इस कोर्स में दाखिला प्रोफाइल शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसके लिए JEE या GATE स्कोर जरूरी नहीं है. यह कार्यक्रम IT प्रोफेशनल्स, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर्स और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है. वहीं, AI और साइबर सिक्योरिटी में करियर की शुरुआत करने की योजना बना रहे उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं.

IIT Delhi AI Course के लिए कैसे करें आवेदन?

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है. उम्मीदवारों को IIT दिल्ली के CEP पोर्टल पर जाकर साइबर सुरक्षा और AI में सर्टिफिकेट प्रोग्राम का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद अप्लाई लिंक पर रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी.

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर एडमिशन के लिए आगे बढ़ सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों की क्लास 14 नवंबर 2026 से शुरू होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here