AI की सलाह ने तोड़ दिया हंसता-खेलता घर, वडोदरा में तलाक तक पहुंचा पति-पत्नी का रिश्ता

0
7

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां AI की सलाह पर किसी का बसा-बसाया घर टूटने की कगार पर पहुंच गया। एक निजी स्कूल के शिक्षक ने पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को सुलझाने के लिए AI चौटबॉट की मदद ली थी। सुलह तो दूर, AI की वजह से दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि बात तलाक की जिद तक पहुंच गई। झगड़ा शादी के बाद पत्नी की नौकरी को लेकर था, जिसे AI ने इस कदर बढ़ाया कि शिक्षक ने तलाक लेने की जिद पकड़ ली।

रिपोर्टस के मुताबिक, वडोदरा की एक 25 साल की महिला की शादी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दो साल पहले हुई थी। उसका पति एक निजी स्कूल में शिक्षक है। शादी से पहले महिला भी नौकरी करती करे, जबकि पत्नी घर पर ध्यान देना चाहती थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े की मुख्य वजह बन गई। पति चाहता था कि पत्नी फिर से नौकरी करे, जबकि पत्नी घर पर ध्यान देना चाहती थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। झगड़ों से परेशान पति ने इसे AI की सलाह से सुलझाने के बारे में सोचा।

दो महीने से ले रहा था AI से सलाह

लगातार झगड़ों की वजह से शिक्षक ने करीब दो महीने से AI से सलाह लेना शुरू कर दिया। इसके बाद बात हाथ से निकलने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि AI ने उसके पति को सुझाव दिया कि वह दोनों की बहस का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करे। शिक्षक ने AI की सलाह मानते हुए ऐसा ही करना शुरू कर दिया। इससे झगड़ा सुलझने की जगह और ज्यादा बढ़ गया। पत्नी को लगा कि पति उस पर नजर रख रहा है और सबूत जुटा रहा है। इससे घर में तनाव और बढ़ गया।

AI ने दे दी तलाक की सलाह

इसी दौरान AI ने शिक्षक को तलाक लेने की सलाह दे दी। इसके बाद शिक्षक ने शादी तोड़ने की जिद ठान ली। पति की तलाक की जिद से परेशान होकर महिला ने ‘अभयम’ हेल्पलाइन की मदद ली। हेल्पलाइन टीम ने दोनों की काउंसलिंग की और शिक्षक को समझाया कि एक मशीन की सलाह पर सहमति से हुई शादी नहीं तोड़नी चाहिए। टीम ने उन्हें आपसी बातचीत से मतभेद सुलझाने की न सिर्फ सलाह दी, बल्कि मदद भी की।

काउंसलिंग के बाद मिला रिश्ते को दूसरा मौका

काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपस में बात की और समझौता करते हुए रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। दोनों ने माना कि छोटी सी बात को AI की सलाह ने बड़ा बना दिया था। यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या रिश्तों जैसे नाजुक मुद्दों पर AI की सलाह लेना सही है। AI भावनाओं को नहीं समझ सकता, वह सिर्फ डेटा के आधार पर जवाब देता है। ऐसे में उसकी सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करना घर बर्बाद कर सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच के झगड़ों में सबसे जरूरी चीज आपसी बातचीत और समझदारी होती है। किसी भी थर्ड पार्टी, चाहे वह इंसान हो या मशीन, की सलाह को अंतिम फैसला नहीं मानना चाहिए। वडोदरा का यह मामला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां समय पर काउंसलिंग नहीं मिलती तो एक शादी टूट जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here