ऐश्वर्या राय के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, JW Marriott ने सौंपा ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर का जिम्मा

0
6
Aishwarya Rai Bachchan achieved another milestone JW Marriott appointed her global brand ambassador
@Anilbhakar96

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अचिवमेंट लिस्ट में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है. बात दें, अब वह दुनिया के टॉप लग्जरी होटल ब्रांड जेडब्ल्यू मैरियट की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. इस नए कॉलोब्रेशन के साथ ऐश्वर्या इंटरनेशनल लेवल पर ब्रांड का रिप्रेजेंट करती नजर आएंगी और इसके स्पेशल कैंपेन “स्टे इन द मोमेंट” से जुड़ेंगी।

क्या है स्टे इन द मोमेंट?

जेडब्ल्यू मैरियट, जो मैरियट बॉनवॉय के ग्लोबल पोर्टफोलियो का हिस्सा है, उन्होंने हाल ही में इस कॉलोब्रेशन की अनाउंसमेंट की है. बता दें, ब्रांड का “स्टे इन द मोमेंट” प्लेटफॉर्म ट्रेवल्स को प्रेजेंट मोमेंट एन्जॉय करने, मेंटल पीस और जर्नी के डेस्टिनेशन तक पहुंचे के बजाय एक यादगार एक्सपीरियंस के तौर पर देखने के लिए इंस्पायर करता है.

कंपनी का कहना है कि ऐश्वर्या राय की दुनिया भर में अच्छी पहचान है और उनकी छवि भी काफी मजबूत है. इसके साथ अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों से जुड़ने की उनकी क्षमता उन्हें इस अभियान के लिए एक बेहतरीन चेहरा बनाती है. वहीं अब वह जेडब्ल्यू मैरियट के वैश्विक विज्ञापनों, डिजिटल कैंपेन, प्रिंट प्रमोशन और खास ब्रांड इवेंट्स में नजर आएंगी।

ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी से मिलेगा फायदा

यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब जेडब्ल्यू मैरियट अपने कारोबार को दुनिया भर में तेजी से बढ़ा रहा है. भारत भी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन चुका है, जहां लग्जरी और खास अनुभवों वाली यात्राओं की मांग लगातार बढ़ रही है. इस बीच कंपनी को उम्मीद है कि ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी और ग्लोबल पहचान ब्रांड को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने कहा कि हर पल को पूरी तरह जीने और उसका आनंद लेने का विचार उनके जीवन से काफी मेल खाता है. उनका मानना है कि सादगी, जागरूकता और संतुलन एक बेहतर जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं और यही बातें इस अभियान का भी मुख्य संदेश हैं.

कब बनी थी मिस वर्ल्ड

बता दें कि ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों, फैशन और कई सोशल इवेंट्स के जरिए दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई। अब जेडब्ल्यू मैरियट की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनने के साथ उनके करियर में एक और बड़ी अचीवमेंट जुड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here