अमरोहा- फीमेल डॉग के साथ अप्राकृतिक हरकत का आरोपी गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

0
19

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हसनपुर कोतवाली इलाके में 50 साल के एक शख्स ने मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक हरकत की। यह शर्मनाक वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पुरानी घटना का वीडियो हाल में हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक यह घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान के सीसीटीवी में यह हरकत कैद हुई थी। दुकानदार ने फुटेज देखने के बाद वीडियो अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया। इसके बाद वीडियो व्हाट्सएप पर तेजी से फैल गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मोहल्ले के ही एक युवक के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और फुटेज पुलिस को सौंप दिया। वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया।

आरोपी का अजीबोगरीब बहाना

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बचाव के लिए अजीब बहाना बनाया। आरोपी ने कहा कि उसने वियाग्रा नाम की शक्तिवर्धक दवा खा रखी थी और उसी के नशे में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसके इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर के साथ इस तरह की क्रूरता करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here