Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट ने की एंट्री, जानें किया है इसकी कीमत

0
6
Apple Launches First Foldable iPhone Duo
Pinterest

नई दिल्ली: Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपना पहला मुड़ने वाली स्क्रीन वाला iPhone Duo पेश किया है. यह फोन पासपोर्ट की तरह बीच से फोल्ड हो जाता है. लंबे समय से Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चा थी और अब कंपनी ने इस सेगमेंट में कदम रख दिया है.

2,99,900 रुपये से शुरू है कीमत

iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. फोन का सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला 2TB वेरिएंट 4,49,900 रुपये में आएगा. इसके अलावा ग्राहकों के लिए 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प भी उपलब्ध होंगे.

7.6 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन

फोन को खोलने पर इसमें 7.6 इंच का इनर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. यह Apple के किसी iPhone में अब तक दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले बताया गया है. वहीं, बाहर की तरफ 5.4 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है.

दोनों स्क्रीन में ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट मिलता है. इनर स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. कंपनी ने मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट-स्क्रीन फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स एक साथ कई ऐप्स पर काम कर सकते हैं.

टाइटेनियम बॉडी और मजबूत हिंज

iPhone Duo में 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स से तैयार किया गया प्रिसीजन हिंज इस्तेमाल किया गया है. फोन की बॉडी टाइटेनियम से बनी है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 दिया गया है. डिवाइस को पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है.

A20 Pro चिपसेट से लैस

परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट दिया गया है. फोन में तापमान नियंत्रित रखने के लिए वेपर चैंबर भी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इसकी कूलिंग और परफॉर्मेंस iPhone 17 Pro की तुलना में 35 फीसदी बेहतर है. फोन में डुअल बैटरी सेटअप भी दिया गया है.

48MP के दो कैमरे

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा दिया गया है. इसके साथ 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा भी मिलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here