गर्मी होगी छूमंतर! जापान की ‘ह्यूमन फ्रिज’ टेक्नोलॉजी सोशल मीडिया पर वायरल

0
9
Japan Human Refrigerator

नई दिल्ली: कल्पना कीजिए कि तेज धूप में लंबे समय तक काम करने के बाद आपको ठंडक पाने के लिए एसी नहीं, बल्कि फ्रिज जैसे एक खास बॉक्स में बैठना पड़े. सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन जापान ने इसे सच कर दिखाया है. जापान ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जो तेज गर्मी से परेशान लोगों के शरीर को कुछ ही मिनटों में ठंडा कर सकती है. इस खास मशीन को “ह्यूमन रेफ्रिजरेटर” कहा जा रहा है. इसका उद्देश्य खासतौर पर उन लोगों को राहत देना है, जो लंबे समय तक धूप या गर्म वातावरण में काम करते हैं.

क्या है ‘डो हिएमोन बॉक्स’?

इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य निर्माण स्थलों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को लू और अत्यधिक गर्मी से बचाना है. इस खास बॉक्स की कीमत करीब 8.85 लाख रुपये बताई जा रही है और इसे ऐसे कार्यस्थलों पर इस्तेमाल करने की योजना है, जहां कर्मचारी लंबे समय तक तेज गर्मी में काम करते हैं.

‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस उपकरण का नाम “डो हिएमोन बॉक्स” है. इसका डिजाइन बिल्कुल एक बड़े फ्रिज जैसा है, इसलिए इसे ह्यूमन फ्रिज भी कहा जाता है. इसके अंदर एक आरामदायक कुर्सी लगी होती है, जिस पर बैठकर व्यक्ति कुछ ही मिनटों में अपने शरीर का तापमान कम कर सकता है. देखने में यह मशीन काफी हद तक वेंडिंग मशीन जैसी भी लगती है.

इस केबिन में एक समय में केवल ‘एक व्यक्ति’ ही बैठ सकता है. मशीन के अंदर ठंडी हवा और खास कूलिंग तकनीक की मदद से शरीर को तेजी से ठंडक पहुंचाई जाती है, जिससे गर्मी से तुरंत राहत मिलती है.

5–10 मिनट में मिलती है ठंडक

इस ह्यूमन फ्रिज में बैठने के ‘5 से 10 मिनट के भीतर शरीर का तापमान सामान्य होने लगता है’. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मशीन ’20 मिनट बाद अपने-आप बंद’ हो जाती है. दावा किया गया है कि करीब ‘5 मिनट में शरीर ठंडा होने लगता है’, जबकि ’10 मिनट के अंदर गर्मी से होने वाला सिरदर्द, थकान और हीटस्ट्रोक जैसे लक्षणों में काफी राहत’ मिल सकती है.

इस मशीन के अंदर का तापमान ‘करीब 15 डिग्री सेल्सियस’ रखा जाता है. वहीं, ‘सिर, गर्दन और पीठ पर 5 डिग्री सेल्सियस की ठंडी हवा’ छोड़ी जाती है, जिससे शरीर तेजी से ठंडा होता है. इसकी एक और खास बात यह है कि यह सामान्य एयर कंडीशनर की तुलना में ‘लगभग आधी बिजली’ खर्च करती है.

मजदूरों को लू से बचाने के लिए बनाई गई तकनीक

भारत की तरह जापान भी पिछले कुछ वर्षों से भीषण गर्मी का सामना कर रहा है. राजधानी टोक्यो में कई बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है. इसी चुनौती से निपटने के लिए इस ह्यूमन फ्रिज को विकसित किया गया है.इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य निर्माण स्थलों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को लू और अत्यधिक गर्मी से बचाना है. इस खास बॉक्स की कीमत करीब 8.85 लाख रुपये बताई जा रही है और इसे ऐसे कार्यस्थलों पर इस्तेमाल करने की योजना है, जहां कर्मचारी लंबे समय तक तेज गर्मी में काम करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here