पहली बार रोड ट्रिप पर जा रहे हैं? नए ड्राइवर भूलकर भी न चुनें भारत के ये 5 खतरनाक रास्ते

0
6
Going on road trip first time New drivers avoid these 5 dangerous routes India all costs
Going on road trip first time New drivers avoid these 5 dangerous routes India all costs

नई दिल्ली: रोड ट्रिप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में खूबसूरत पहाड़, खुली सड़कें और यादगार सफर की तस्वीर सामने आ जाती है. लेकिन भारत में कुछ ऐसे रास्ते भी हैं, जहां का सफर जितना खूबसूरत होता है, उतना ही मुश्किल भी होता है. उन रास्तों पर ड्राइविंग के लिए सिर्फ उत्साह नहीं, बल्कि अनुभव और सावधानी की भी जरूरत होती है. चलिए जानते है ऐसे ही कुछ रास्तों के बारें में जहां ड्राइव करना कोई बच्चों का खेल नहीं है. 

मालानी लेह हाईवे 

जब भी चल्लेंजिंग और एक्साइटिंग रोड ट्रिप्स की बात होती है, तो सबसे पहले मनाली-लेह हाईवे का नाम सामने आता है. हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों और शानदार वादियों के बीच से गुजरने वाला यह रास्ता हर ट्रैवलर का सपना होता है. हालांकि, ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी, खराब सड़कें और पल-पल बदलता मौसम इस सफर को मुश्किल बना देते हैं. इतना ही नहीं यहां कई जगहों पर लंबे दूरी तक पेट्रोल पंप और अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं. 

Leh Highway
Leh Highway Pinterest

श्रीनगर-लेह हाईवे

इसके साथ ही श्रीनगर-लेह हाईवे भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है. लेकिन इस मार्ग पर मौजूद ज़ोजि दर्रा यात्रियों के लिए एक बड़े चैलेंज की तरह होता है. संकरी सड़कें, गहरी खाइयां और लैंडस्लाइड का खतरा यहां ड्राइविंग को और भी जोखिम भरा बना देता है. 

किन्नौर-स्पीति मार्ग 

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का किन्नौर-स्पीति मार्ग भी कम एक्साइटिंग नहीं है. ऊंचे पहाड़ों और गहरी घाटियों के बीच बनी सड़कें कई जगह इतनी संकरी हैं कि वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है. चट्टानों को काटकर बनाए गए रास्ते इस सफर को और भी दिलचप्स बना देते हैं.

Kinnaur-Spiti Route, Himachal Pradesh
Kinnaur-Spiti Route, Himachal Pradesh Pinterest

ज़ुलुक लूप रोड

सिक्किम की ज़ुलुक लूप रोड अपने दर्जनों तीखे मोड़ों के लिए जानी जाती है. यहां लगातार आने वाले हेयरपिन बेंड और अचानक छा जाने वाला कोहरा ड्राइवरों की परीक्षा लेता है. खासकर उन लोगों के लिए यह रास्ता चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिन्हें पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने अनुभव न के बराबर है. 

सच दर्रा मार्ग 

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का सच दर्रा मार्ग भी देश के सबसे कठिन रास्तों में गिना जाता है. कीचड़, ऊबड़-खाबड़ सड़कें और बदलता मौसम यहां सफर को कठिन बना देते हैं. इसलिए इन मार्गों पर निकलने से पहले वाहन की स्थिति, मौसम की जानकारी और सुरक्षा इंतजामों की पूरी तैयारी करना बेहद जरूरी है. नहीं तो आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here