पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर की शानदार कप्तानी की सीएम मान ने की सराहना, बोले- देश को रहेगा नाज

0
5

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटने पर पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर के शानदार कप्तानी कार्यकाल को सलाम किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पा कर हरमनप्रीत कौर की क्रिकेट के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व स्तर पर कई मुकाम हासिल किए और देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत ने अपनी कप्तानी के दौरान टीम की अगुवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां की हैं।

पंजाब को हरमनप्रीत पर मान

भगवंत मान ने कहा कि हरमनप्रीत कौर पंजाब की बेटी है और उसकी उपलब्धियों पर पूरे पंजाब को मान है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत ने अपनी खेल और कप्तानी के जरिए पंजाब के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत कौर को खिलाड़ी के तौर पर उसकी अगली पारी और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि हरमनप्रीत आने वाले समय में भी अपनी खेल से देश का नाम रौशन करती रहेगी।

बेटी ने देश को दिलाई कई बड़ी सफलताएं

बता दें कि हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी के दौरान कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाई हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने कई बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया और विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहराया। पंजाब की इस बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। अब कप्तानी से हटने के बाद भी हरमनप्रीत कौर खिलाड़ी के तौर पर अपनी अगली पारी के लिए तैयार हैं और उनसे कई और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here