दिल्ली में पत्नी ने पहले दी नींद की गोली, फिर 5 लाख की सुपारी देकर की हत्या

0
11
wife killed husband delhi crime news
wife killed husband delhi crime news

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का मामला अभी चर्चा में है. इसी बीच दिल्ली से भी पति की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.  जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मंजू, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

मुन्नालाल के रूप में हुई मृतक की पहचान 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मुन्नालाल के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश कथित तौर पर उसकी पत्नी मंजू ने रची थी. वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 5 लाख रुपये देने की बात भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के तुरंत बाद मंजू ने आरोपी को 20 हजार रुपये भी दिए थे. 

नींद की गोली देने के बाद लगाया करंट

इतना ही नहीं जांच में ये भी सामने आया है कि कितने खौफनाक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है. आरोप है कि मंजू ने पहले अपने पति को नींद की दवा पिलाई। इसके बाद उसे करंट देकर मारने की कोशिश की गई. लेकिन जब इससे भी उसकी मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली. इस घटना के सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस 

मामले की सूचना मिलने के बाद संगम विहार थाना पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रस्सी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है. बता दें, इस हत्याकांड का खुलासा खुद दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया है. 

हाल में सामने आए पति की हत्या के कई मामले

पिछले कुछ समय में पत्नियों द्वारा कथित तौर पर पतियों की हत्या के कई मामले सुर्खियों में रहे हैं. जुलाई 2026 में आगरा में एक महिला पर पति की हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श में दफनाने का आरोप लगा था. वहीं, फरवरी 2026 में बरेली में शादी के करीब दो महीने बाद एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था.

इसके अलावा मेरठ में भी हाल ही में दामिनी पर अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति अतुल पंवार की जहरीले सांप से हत्या कराने का आरोप लगा था. इससे पहले मार्च 2025 में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला गिरफ्तार हुए थे. ये घटनाएं इस बात की ओर संकेत करती है कि पत्नियां अब अपनी अपनी प्रेमी के प्यार में किसी भी हद तक जा सकती है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here