नई दिल्ली: त्योहारों से पहले अगर आप नया iPhone लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें, Flipkart की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026 का ऐलान हो गया है। यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Plus मेंबर्स के लिए एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही शॉपिंग शुरू हो जाएगी। सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने iPhone पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे दी है। इस बार सेल में Apple के दो पॉपुलर मॉडल iPhone 17 और iPhone 15 पर सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
iPhone 17 पर 20 हजार तक सस्ता
Apple का नया iPhone 17 256GB वेरिएंट अभी Flipkart पर 99,900 रुपये में लिस्ट है, लेकिन सेल के दौरान इसे सिर्फ 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, यानी सीधे आपको 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा आप ऊपर के भी कई एक्स्ट्रा ऑफर का लाभ उठा सकते है। इसमें क्रेडिट कार्ड से EMI पर 2,500 रुपये की छूट और पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का बोनस मिलेगा। अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या SBI का क्रेडिट कार्ड है तो कीमत और घटकर 77,999 रुपये हो जाएगी। कंपनी 6 और 9 महीने की No-Cost EMI का विकल्प भी दे रही है। पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू अलग होगी।
iPhone 15 हुआ और भी सस्ता
जिनका बजट कम है उनके लिए iPhone 15 बेहतरीन डील बन सकता है। अभी यह मॉडल 74,900 रुपये में मिल रहा है, लेकिन Big Billion Days में इसकी कीमत सिर्फ 63,999 रुपये रह जाएगी। इस पर भी एक्सचेंज ऑफर काफी बड़ा है। पुराना फोन देने पर 54,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस क्लेम किया जा सकता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो और पिंक कलर में उपलब्ध होगा।
खास बात है कि सिर्फ Apple ही नहीं, Motorola और Google ने भी अपने डिस्काउंट रिवील कर दिए हैं। सेल के दौरान Google Pixel 9 को 69,999 रुपये की शुरुआती इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Samsung, Nothing और Vivo के फोन पर भी बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलेगा।












