नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ हौज खास में फूल बेचने वाली महिला को सिर्फ इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने ड्रग्स बेचने से मना कर दिया था। दूसरी तरफ वजीराबाद में दिवाली से पहले पटाखे खरीदकर लौट रहे 16 साल के लड़के की सिर्फ एक मोबाइल के लिए चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
ड्रग माफिया के लिए काम करने से किया मना, सिर पर मारा डंडा
पहली घटना साउथ दिल्ली के हौज खास की है। यहां फूल-माला बेचने वाली एक महिला पर कई लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि इलाके में ड्रग माफिया के लिए काम करने वाला सोनी नाम का एक शख्स उसे ड्रग्स बेचने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने मना किया, तो 7 नवंबर को छोटी दिवाली वाले दिन सोनी अपने साथियों के साथ आया और उस पर टूट पड़ा।
Delhi | Based on a viral video from 8th November showing a few men assaulting a woman selling flowers near AIIMS, Delhi Police has taken cognisance of the matter and deployed a police team to identify and trace the persons involved in the incident. Police say no PCR call or written complaint has been received at Police Station Hauz Khas in the matter so far. Screenshots from the viral video confirmed by police.
— ANI (@ANI) November 12, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुए CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया गया, जिससे वो जमीन पर गिर गई। हैरानी की बात ये है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी थाने में कोई FIR दर्ज नहीं हुई।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। साउथ जोन के DCP ने बताया कि हौज खास थाने में इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली थी। अब सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर संज्ञान लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए एक टीम लगा दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वजीराबाद: फोन के लिए ले ली जान
दूसरी घटना नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद की है। यहां 16 साल के देवांश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देवांश शनिवार रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्तों के साथ पटाखे खरीदकर सुरेंद्र कॉलोनी से लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोका और मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, जब देवांश ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उसे कई बार चाकू मार दिया और भाग गए। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवांश के भाई नितिन ने बताया कि पूरा परिवार दिवाली की तैयारी में था, तभी देवांश पटाखे लेने निकला था। हमलावरों ने पहले पैसे छीनने की कोशिश की, फिर पीछे से पकड़कर चाकू मार दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और पुलिस CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश कर रही है।












