हांसी मर्डर केस में गैंगस्टर कनेक्शन, लॉरेंस गैंग के करीबी ने ली जिम्मेदारी

0
5
Gangster connection Hansi murder case close associate Lawrence gang claims responsibility
Google Gemini

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में दिनदहाड़े हुए जिम संचालक कपिल हत्याकांड ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. बता देें, इस मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो कल्पि जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाला व्यक्ति हत्या की जिम्मेदारी लेता सुनाई दे रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे लेकर जांच जारी है. 

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे 25 साल का कपिल युवाओं को व्यायाम करवा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और बेहद करीब से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. जानकारी के अनुसार, हमला इतना तेज था कि कपिल को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद शिखा नाम युवती भी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच एक ऑडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर हरि बॉक्सर नाम का व्यक्ति इस हत्या की जिम्मेदारी लेता सुनाई दे रहा है. ऑडियो में दावा किया गया है कि कपिल का नाम पहले हुई कुछ फायरिंग की घटनाओं से जुड़े लोगों के संपर्क में था और उसे पहले भी चेतावनी दी गई थी. इतना ही नहीं ऑडियो में कई अन्य नामों का भी जिक्र किया गया है. 

इलाके की बढ़ी सुरक्षा 

इसके साथ ही ऑडियो में दिल्ली स्थित एक जिम पर हुई फायरिंग के बारे में बताया गया है. कहा जा रहा है कि उस वारदात के पीछे भी गैंग से जुड़े लोगों का हाथ था. हालांकि इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल हांसी पुलिस, सीआईए और अन्य जांच एजेंसियां मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस हत्याकांड के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here