जीते जी समाज सेवा और जाते-जाते भी मानवता की मिसाल दे गईं शीला देवी, निधन के बाद कराया नेत्रदान

0
6

रतिया: शहरके प्रॉपर्टी एडवाइजर विजय कुमार बंसल एवं नरेश भूरा बंसल की माता शीला देवी (पत्नी स्वर्गीय प्रेमचंद सैक्ट्री) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। शीला देवी ने जीवनभर समाज सेवा और परोपकार की भावना को महत्व दिया तथा निधन के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश दे गईं।उनके निधन के उपरांत परिजनों की सहमति से भारतीय विकास परिषद की टीम के माध्यम से उनका नेत्रदान करवाया गया। सिरसा से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उनके नेत्र प्राप्त किए, ताकि उनकी आंखों से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सके।

समाज के लिए प्रेरणादायक योगदान

शीला देवी का यह नेक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा के कार्यों में योगदान दिया और मरणोपरांत भी अपनी आंखें दान करके दो लोगों के जीवन में रोशनी लाने का पुण्य कार्य किया। उनका यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Reported by- Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here