दिल्ली प्रोटेस्ट में बस रोकने का पोज देने पर ट्रोल हुई लड़की, लोग बोले- ‘दीदी का बिग बॉस टिकट बुक करो’

0
7

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें, वीडियो में एक लड़की अकेले बस के सामने खड़ी होकर उसे रोकने की कोशिश करती दिख रही है। वहीं उसके खड़े होने के अंदाज को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां कई यूजर्स ने इसे ‘मॉडल पोज’ बता रहे है तो कुछ लोग इसे विरोध प्रदर्शन में वायरल होने का तरीका भी कहते नजर आ रहे हैं।

किसने शेयर किया ये वीडियो 

यह वीडियो एक्स यूजर @ojasbhandarii ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “अब हर कोई इस तरह मॉडल पोज करके वायरल होने की कोशिश कर रहा है, जो बहुत परेशान करने वाला है। कृपया इसे बंद करो।” क्लिप में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शन के बीच एक लड़की बस के आगे अड़कर खड़ी है और उसे आगे नहीं जाने दे रही। उसका स्टाइल और पोश्चर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर लोगों ने इसका मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, “हर कोई गाड़ी रोको स्टंट करके बिग बॉस का टिकट चाहता है।” दूसरे ने तंज कसते हुए कहा कि इन्हें प्राइवेट बस और पुलिस वैन में भी फर्क नहीं पता।

यूजर ने लिखा शर्मनाक और क्रिंज 

एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत शर्मनाक और क्रिंज है। भारत में प्रदर्शन अब इंस्टा स्टोरी और फेम पाने का जरिया बन गए हैं। असल मुद्दे से किसी को मतलब नहीं है।” इसके साथ ही किसी ने कहा कि लोग विरोध को रियलिटी शो का ऑडिशन समझने लगे हैं। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “कुछ दिन के लिए इंस्टाग्राम बैन कर दो, सारे प्रदर्शन अपने आप खत्म हो जाएंगे।” हालांकि कई ऐसे यूजर्स भी सोशल मीडिया पर सामने आए जिन्होंने लड़की का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि वह अपने साथियों को पुलिस हिरासत से बचाने के लिए बस रोक रही थी।

क्या रील और फोटो के चक्कर में भटक रहा मुद्दा 

बता दें कि 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात था और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई। इस वीडियो ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया के दौर में प्रदर्शनों का मकसद बदल गया है? क्या असली मुद्दों से ज्यादा रील और वायरल मोमेंट्स पर ध्यान दिया जा रहा है? कई यूजर्स ने तो यह तक सुझाव दे दिया कि प्रदर्शनों में रील और फोटोग्राफी पर रोक लगनी चाहिए ताकि फोकस सिर्फ मुद्दे पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here