बार-बार पार्लर जाने से नहीं मिलेगा फायदा! महिलाओं की इन 5 परेशानियों का असली इलाज ये रहा

0
9
pmos, pcos, pmos symptos,
pmos, pcos, pmos symptos,

नई दिल्ली: महिलाएं अक्सर बाल झड़ने, चेहरे पर मुंहासे या अनचाहे बाल जैसी समस्याओं को सिर्फ ब्यूटी से जुड़ी परेशानी मान लेती हैं. ऐसे में वे पार्लर जाकर अलग-अलग ट्रीटमेंट कराने लगती हैं, लेकिन कई बार ये समस्याएं शरीर में हार्मोनल गड़बड़ी, पीसीओएस (PCOS) या इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत भी हो सकती हैं. इसलिए इन लक्षणों को सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ये संकेत हो सकते हैं हार्मोनल गड़बड़ी 

1. नाभि के नीचे काले और मोटे बाल

अगर पेट के निचले हिस्से में मोटे और गहरे रंग के बाल उग रहे हैं, तो यह केवल वैक्सिंग से खत्म नहीं होंगे. यह हार्मोनल असंतुलन या पीसीओएस का संकेत हो सकता है.

2. लगातार बाल झड़ना

अगर बाल तेजी से पतले हो रहे हैं या झड़ रहे हैं, तो केवल हेयर ट्रीटमेंट या महंगे प्रोडक्ट्स से फायदा नहीं मिलेगा. इसके पीछे हार्मोन से जुड़ी समस्या हो सकती है.

3. पीठ पर बार-बार दाने निकलना

चेहरे के साथ अगर पीठ पर भी मुंहासे या दाने निकल रहे हैं, तो यह भी हार्मोनल बदलाव का संकेत माना जाता है. ऐसे में केवल स्किन प्रोडक्ट्स से समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती

4. चेहरे पर अनचाहे बाल और मुंहासे

मूंछ और दाढ़ी वाले हिस्से में बाल उगना और बार-बार पिंपल्स आना भी पीसीओएस का लक्षण हो सकता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

कैसे करें इस समस्या को कंट्रोल?

  • गट हेल्थ बेहतर रखने के लिए संतुलित और फाइबर युक्त भोजन लें.
  • सुबह के नाश्ते में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन शामिल करें.
  • हर बार खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने की आदत बनाएं.
  • रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खा लें.
  • सप्ताह में कम से कम तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करें.

डॉक्टर से सलाह लेना है सबसे जरूरी

अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो केवल पार्लर या घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें. सही जांच और समय पर इलाज से हार्मोनल समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है. स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और अच्छी जीवनशैली अपनाकर इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here