पराली से प्रदूषण नहीं, अब समृद्धि : नायब सिंह सैनी सरकार के पराली प्रबंधन मॉडल ने बदली हरियाणा की तस्वीर

0
6

रतिया: कभी जिस पराली के धुएं से दिल्ली तक सांस लेना मुश्किल हो जाता था, आज वही पराली हरियाणा के किसान की कमाई का जरिया बन गई है। आखिर ये बदलाव कैसे आया? इस सवाल का जवाब भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री एवं हरकोफेड चेयरमैन वेद फूला ने खुद खेत में खड़े होकर दिया।

वेद फूला ने कहा कि ये बदलाव रातों-रात नहीं हुआ। इसके पीछे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की साफ नियत, किसानों का सहयोग और मशीनों की बड़ी क्रांति है।

पहले क्या था?

पहले किसान के पास पराली का कोई समाधान नहीं था। धान कटने के बाद गेहूं की बुवाई का समय कम होता था। किसान मजबूरी में पराली को आग लगा देता था। इससे प्रदूषण फैलता था, जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म होती थी और किसान को ही दोषी ठहराया जाता था।

अब क्या बदला? सैनी सरकार ने दिया समाधान

वेद फूला ने बताया कि सैनी सरकार ने किसान को दोष देने की बजाय उसे समाधान दिया।

1. मशीनों की क्रांति –

सरकार ने पराली प्रबंधन की हर मशीन पर भारी सब्सिडी दी।
– स्ट्रॉ कटर – 50 हजार की मशीन पर 28 हजार सब्सिडी
– रैक – 3.5 लाख की मशीन पर 1.65 लाख सब्सिडी
– बेलर – 14 लाख की मशीन पर 6.5 लाख सब्सिडी
– राउंड बेलर – 45 लाख की मशीन पर 9 लाख सब्सिडी
– सुपर सीडर – 2.5 लाख की मशीन पर 1.20 लाख सब्सिडी

आज हर गांव में ये मशीनें पहुंच गई हैं। किसान खुद भी मशीन ले रहे हैं और कस्टम हायरिंग सेंटर से किराए पर भी ले रहे हैं।

2. पराली बनी पैसा –

अब पराली जलती नहीं, बिकती है। खेत से पराली की गांठें बनकर सीधे पेलेट प्लांट और बायोमास प्लांट में जाती हैं।
किसान को प्रति एकड़ 2800 रुपये तक मिल रहे हैं। यानी 10 एकड़ वाले किसान को 28 हजार रुपये सिर्फ पराली से मिल रहे हैं।

3. पर्यावरण भी बचा, जमीन भी बची –

पराली न जलने से हवा साफ हुई है। सुपर सीडर से बुवाई करने से पराली जमीन में मिलकर खाद बन जाती है। इससे जमीन की ताकत बढ़ रही है और खाद का खर्चा कम हो रहा है।

वेद फूला बोले – हरियाणा बना पूरे देश के लिए मिसाल

प्रदेश महामंत्री वेद फूला ने कहा – “पहले लोग हरियाणा को पराली जलाने के लिए बदनाम करते थे, आज वही हरियाणा पूरे देश को पराली प्रबंधन सिखा रहा है। ये नायब सिंह सैनी जी की किसान हितैषी सोच का नतीजा है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने पराली का बाजार बनाया, मशीनें दीं, और किसानों ने अपनी समझदारी से इसे सफल बनाया। यही असली डबल इंजन सरकार है – किसान और सरकार, दोनों साथ।

किसानों ने क्या कहा?

मौके पर मौजूद किसानों ने भी कहा कि अब पराली जलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। मशीन आ जाती है, गांठ बन जाती है, पैसा मिल जाता है। सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है।

आगे की योजना –

वेद फूला ने बताया कि सरकार अब गांव-गांव में और ज्यादा पेलेट प्लांट लगाने की तैयारी में है, ताकि किसान को पराली बेचने के लिए दूर न जाना पड़े और उसे और अच्छा दाम मिलगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here