SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार पर चढ़कर किया हंगामा बाइक सवार को मारी लात

0
5

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार को किन्नरों के एक गुट ने जमकर हंगामा किया। एसएसपी कार्यालय के बाहर कपड़े उतारकर नग्न प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और नवाबाद थाना रोड जाम कर दी। इस दौरान वे राहगीरों की कारों पर चढ़ गए और बाइक सवार को लात मार दी। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एरिया को लेकर दो गुटों में विवाद

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक उर्फ अंशिका किन्नर का दूसरे गुट की बबली नायक उर्फ गोलू और उसके साथियों से एरिया बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों गुट नवाबाद थाने पहुंचे थे। इसी दौरान अभिषेक उर्फ अंशिका ने गुस्से में आकर फिनायल पी लिया था। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

अभिषेक ने आरोप लगाया था कि बबली नायक और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है और अगर उसकी मौत होती है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे। उसकी मां ने भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। इसी घटना से आक्रोशित होकर शनिवार को अभिषेक अपनी मां और साथी किन्नरों के साथ फिर थाने पहुंचा।

SSP ऑफिस के बाहर उतारे कपड़े, कार पर चढ़कर किया प्रदर्शन

थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए सभी किन्नर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने कपड़े उतार दिए और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नवाबाद थाना रोड पर जाम लगा दिया, वहां से गुजर रही कारों पर चढ़ गए और लोगों को रोककर अपनी व्यथा सुनाने लगे। सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन किन्नर मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। काफी देर समझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here