गांजा तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, 4.7 किलो नशा बरामद, अवैध कारोबार करने वालों में खलबली

0
6

ग्रेटर नोएडा: नशे के काले कारोबार के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसते हुए गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना जारचा पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना और गोपनीय जानकारी के आधार पर घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है।

कलौंदा तिराहे पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक थाना जारचा पुलिस को गांजा तस्करी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने कलौंदा तिराहे के पास निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आफाक पुत्र मुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर का निवासी है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।

पहले से दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले, जांच जारी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का मारपीट गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मामला वर्ष 2025 का शस्त्र अधिनियम के तहत मामला तथा वर्तमान में गांजा बरामदगी का मुकदमा शामिल है। आरोपी के खिलाफ थाना जारचा में मु0अ0सं0 200/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जारचा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बरामद गांजे के स्रोत और तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here