Gold-Silver Price Today: 2 जुलाई को सोना-चांदी के बदले भाव, जानिए आज के नए रेट्स

0
6
Gold-Silver Rates
Gold-Silver Rates

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट के चलते निवेशकों और ट्रेडर्स ने सावधानी भरा रुख अपनाया है. जिसका सीधा असर कमोडिटी मार्केट पर देखने को मिला है. बिकवाली के भारी दबाव के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

MCX पर सोने और चांदी में भारी बिकवाली

MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,952 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि, बाद में इसमें मामूली सुधार देखा गया और यह करीब 1 प्रतिशत या 1,278 रुपये की कमजोरी के साथ 1,41,124 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था. कारोबार के दौरान सोने ने 1,41,501 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ. दूसरी ओर, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में भी 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. चांदी वायदा कारोबार के दौरान 2,387 रुपये टूटकर 2,20,247 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो पर पहुंच गई. बाद में यह 2,21,715 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही.

देश के प्रमुख शहरों में 2 जुलाई को सोने के भाव

2 जुलाई को भारत के महानगरों और प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग दर्ज की गई. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,456 रुपये, 22 कैरेट 13,251 रुपये और 18 कैरेट 11,071 रुपये प्रति ग्राम पर रहा. देश की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट के दाम 14,092 रुपये, 22 कैरेट के 12,919 रुपये और 18 कैरेट के 10,573 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किए गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ-साथ कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में भी कीमतें बिल्कुल समान रहीं, जहां 24 कैरेट सोना 14,077 रुपये, 22 कैरेट 12,904 रुपये और 18 कैरेट 10,558 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

चांदी की ताजा कीमतें

सोने के साथ-साथ चांदी के खुदरा बाजारों में भी हलचल तेज है. वर्तमान में पूरे भारत में चांदी की कीमत 240.10 रुपये प्रति ग्राम और 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है. बाजार जानकारों का कहना है कि हालांकि चांदी की कीमत सोने के मुकाबले काफी कम होती है, लेकिन भारतीय निवेशकों और आभूषण खरीदारों के बीच इसकी मांग हमेशा मजबूत रहती है. चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव केवल अंतरराष्ट्रीय तनावों पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि औद्योगिक में इसकी भारी मांग भी घरेलू और वैश्विक बाजारों में कीमतों को तय करने में एक बड़ी और मुख्य भूमिका निभाती है. वैश्विक अस्थिरता के चलते आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here