महानवमी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार किया कन्या पूजन

0
6

नई दिल्ली:  शक्ति की भक्ति, आस्था का उत्सव और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प! महानवमी के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार कन्या पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी से सभी बेटियों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के साथ दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और समाज में बेटियों के महत्व का संदेश दिया।

बेटियों को सम्मान और समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां साक्षात शक्ति का स्वरूप हैं। उनका सम्मान करना, उन्हें बेहतर शिक्षा देना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का आकलन इस बात से होता है कि वहां बेटियों को कितना सम्मान, कितनी स्वतंत्रता और आगे बढ़ने के कितने अवसर मिलते हैं।

कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस भावना को सच्चे अर्थों में अपनाने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक बेटी को अपनी प्रतिभा निखारने, सपनों को साकार करने और जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने का समान अवसर मिले।

बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here