भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले दिल्ली में बदलेगा ट्रैफिक का रूट, ITO समेत कई सड़कें प्रभावित

0
6
Delhi Traffic
Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के बीच रविवार, 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा. मैच को लेकर स्टेडियम और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

ITO समेत कई इलाकों में असर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मैच के चलते मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. इनमें ITO, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, डीडीयू मार्ग और आसफ अली रोड शामिल हैं.

ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है. यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा गया है.

दोपहर 2 बजे से लागू होंगे नियम

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच को देखते हुए रविवार दोपहर 2 बजे से स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रतिबंध, डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े नियम लागू रहेंगे.

आम लोगों से अपील की गई है कि वे मैच स्थल के आसपास अनावश्यक यात्रा से बचें. जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

दर्शकों के लिए भी जारी हुई एडवाइजरी

मैच देखने स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को निर्धारित प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थान और ऐप आधारित टैक्सी के लिए तय पिक-अप एवं ड्रॉप पॉइंट का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर की गई है.

इन गेट से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

दर्शकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं.

गेट नंबर 1 से 8: बहादुर शाह जफर मार्ग
गेट नंबर 10 से 15: जवाहर लाल नेहरू मार्ग
गेट नंबर 16 से 18: बहादुर शाह जफर मार्ग, पेट्रोल पंप के पास

इसलिए अगर आज आपका रास्ता इन इलाकों से होकर गुजरता है तो निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें और संभावित ट्रैफिक को देखते हुए पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here