महिला पुलिसकर्मियों की आवाज बनी संपर्क सभा, समस्याओं के समाधान और सम्मानजनक कार्यस्थल के लिए पूर्वी जिला पुलिस की सराहनीय पहल

0
6

नई दिल्ली: वर्दी की जिम्मेदारी हो या चुनौतियों से भरा फर्ज, महिला पुलिसकर्मी हर मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं। उनकी समस्याओं को सुनने, सुझावों को समझने और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वी जिला पुलिस ने संपर्क सभा का आयोजन किया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस संपर्क सभा की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम (एडिशनल डीसीपी-I) सृष्टि पांडेय ने की। इसमें पूर्वी जिले के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तथा विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

खुलकर रखी अपनी बात, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

संपर्क सभा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े अनुभव, सुझाव और विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान महिला कर्मचारियों के कल्याण, कार्यस्थल के वातावरण, सुविधाओं, पेशेवर जिम्मेदारियों और सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सृष्टि पांडेय ने महिला पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना। इस संवाद का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।

सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

पूर्वी जिला पुलिस का मानना है कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिसकर्मियों का मनोबल और कल्याण भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कानून-व्यवस्था बनाए रखना। महिला कर्मियों को सम्मानजनक कार्यस्थल, सहयोग और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। टीम पूर्वी जिला पुलिस का संदेश: महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान और सशक्तिकरण ही मजबूत पुलिस व्यवस्था की पहचान है।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here