दो पहिया चोरों की जोड़ी का खेल खत्म, लक्ष्मी नगर पुलिस ने दबोचे दो शातिर ऑटो लिफ्टर

0
5

नई दिल्ली: राजधानी में वाहन चोरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्वी जिला के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने दो कथित शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ काना (22) और जुबेर (22) निवासी लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की चार दोपहिया गाड़ियां चार मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना ने खोला राज

पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर 2026 को लक्ष्मी नगर इलाके से होंडा एक्टिवा चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूचनाएं जुटाईं। इसी बीच 31 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय।लक्ष्मी नगर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। शुरुआत में एक चोरी की एक्टिवा बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर विश्वकर्मा पार्क के पास से दो और एक्टिवा तथा एक हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई। पुलिस ने चार टूटे हुए मोबाइल फोन और एसर व डेल कंपनी के दो लैपटॉप भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से लक्ष्मी नगर थाने के वाहन चोरी के चार मामले सुलझे हैं। पुलिस अन्य आपराधिक वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सचिन त्यागी, हेड कांस्टेबल अंकित, हेड कांस्टेबल अरुण और कांस्टेबल देवी सिंह शामिल रहे। टीम ने थाना प्रभारी लक्ष्मी नगर के पर्यवेक्षण तथा एसीपी प्रीत विहार के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरी कार्रवाई डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here