नरेला में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, शिव-पार्वती की पीतल की मूर्ति और नकदी बरामद, दूसरे मामले में दो लैपटॉप भी मिले

0
6

नई दिल्ली:  दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले में नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चोरी की वारदात पर तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13,400 रुपये की नकदी और शिव-पार्वती परिवार की पीतल की मूर्ति बरामद की है। इसके अलावा, चोरी के एक अन्य मामले में डेल वोस्ट्रो और सोनी वायो लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।

फैक्ट्री का ताला तोड़ा, सामान लेकर हुए फरार

बाहरी उत्तरी जिला डीसीपी शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 16 और 17 अक्टूबर की दरमियानी रात बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित एक फैक्ट्री में चोरी हुई थी। फैक्ट्री मालिक शिवम अग्रवाल की शिकायत पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305/331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों ने मुख्य द्वार की कुंडी तोड़कर कार्यालय में रखी नकदी और मूर्ति चोरी कर ली थी।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जानकारियों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद 17 अक्टूबर को विजय बैथा (28) मोहम्मद इसराइल (19) और साहिल उर्फ बटला (22)निवासी जेजे कॉलोनी बवाना को गिरफ्तार कर लिया गया।

औजार बरामद, अन्य वारदातों की भी जांच

पुलिस ने एक पीतल की शिव-पार्वती मूर्ति, तीन चाकू, सात आरी के ब्लेड, कटर, पेचकस, प्लास, टॉर्च, मोबाइल फोन और बैग बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चार अन्य चोरी के मामलों में संलिप्तता का खुलासा किया है। पुलिस इन मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

इनकी रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम लोकेश्वरन आर. के मार्गदर्शन, एसीपी नरेला राकेश कुमार की निगरानी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक रक्षित तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक फिनेंद्र करमाली, हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल प्रदीप कांस्टेबल मोहन और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य चोरी की संपत्ति बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here